{"_id":"56efe73d4f1c1b5e77f14d24","slug":"mla-discussion-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी विधायकों की बगावत से गरमाया 'सोशल मीडिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी विधायकों की बगावत से गरमाया 'सोशल मीडिया'
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Mar 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायकों की बगावत से सोशल मीडिया का माहौल भी गरमाया हुआ है। खासकर कांग्रेस से जुड़े लोग फेसबुक और व्हाट्सएप पर बागी विधायकों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जबकि भाजपा समर्थित लोग बागियों की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
मोबाइल क्रांति के इस दौर में समाज की हर हलचल का असर सोशल मीडिया पर जरूर दिखाई देता है। उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ विधायकों की बगावत से भी सोशल मीडिया अछूता नहीं रहा। कांग्रेस विधायकों का टूटकर अचानक भाजपा के पाले में खड़े होना कांग्रेसियों को फूटी आंख नहीं सुहा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में वह फेसबुक पर तीखे कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। हरिद्वार के दोनों विधायक प्रदीप बत्रा और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को लेकर तो फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
बगावत को लेकर सोशल मीडिया का चढ़ा हुआ पारा:
फेसबुक पर रुड़की के नाम से बने एक पेज पर विधायक प्रदीप बत्रा से जुड़ी पोस्ट पर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व पार्टी विचारधारा के लोग अभद्र टिप्पणियों से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कुल मिलाकर बगावत को लेकर सोशल मीडिया का पारा भी चढ़ा हुआ है।
चैंपियन का भाजपा में स्वागत
अपनी ही पार्टी से बगावत करने वाले कांग्रेसी विधायकों की रणनीति अभी पूरी तरह खुलकर सामने नहीं आई है। लेकिन उनका भाजपा में स्वागत जरूर शुरू हो गया है। खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा में स्वागत वाली एक पोस्ट फेसबुक पर डाली गई है।
इस बैनर में भाजपा के प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं के अलावा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत के फोटो भी लगे हैं। एक समर्थक की ओर से प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया गया है।