फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Making Movies to safe uttarakhand.

सुरक्षित उत्तराखंड को बनेगी ‘लव इन हैवेन’ और ‘कमिंग ऋषिकेश’ फिल्म 

Fri, 18 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Making Movies to safe uttarakhand.
निर्माता जय प्रकाश तिवारी और उनकी टीम - फोटो : amar ujala

एहसान फिल्म प्रोडक्शन की ओर से उत्तराखंड में दो फिल्मों को शूट करने की तैयारी है। इसका मकसद उत्तराखंड में 2013 में आई आपदा के बाद राज्य को इस दर्द से उबारने और लोगों तक सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश पहुंचाना है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जाखन स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म के प्रोड्यूसर जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि वह उत्तराखंड से ही हैं। आपदा आने के बाद हमको भी यहां कुछ कार्य करने चाहिए। 
विज्ञापन


फिल्मों के गाने हेलीकाप्टर से शूट की तैयारी:
इसी मंशा के साथ मुंबई से वह दून आए और फिल्म बनाने की सोची। अरविंद कुमार ने बताया कि फिल्म ‘लव इन हैवेन’ में उत्तराखंड की खूबसूरती को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कमिंग ऋषिकेश’ में दिखाया जाएगा कि किस तरह से लोग अपनों की मृत्यु के बाद अस्थि विसर्जन के लिए ऋषिकेश पहुंचते हैं। फिल्म के माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि मरने के बाद नहीं, मरने से पहले ऋषिकेश देखें, यह कितना खूबसूरत है। 


यहां कितनी शांति है। उन्होंने बताया कि फिल्मों के गाने हेलीकाप्टर से शूट करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में पहले मुख्यमंत्री से भी बात की जा चुकी है। इस मौके पर विक्रांत आनंद आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed