{"_id":"6a92bbd39e3d63e107092551","slug":"mayank-won-the-marathon-and-the-mkvn-kanvghati-team-won-the-tug-of-war-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126119-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मैराथन में मयंक और रस्साकशी में एमकेवीएन कण्वघाटी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मैराथन में मयंक और रस्साकशी में एमकेवीएन कण्वघाटी की टीम जीती
Sat, 29 Aug 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतर-विद्यालयी सात किलोमीटर मैराथन और बालिका वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शनिवार सुबह मुख्य अतिथि कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, डू समथिंग सोसाइटी के संरक्षक प्रकाशचंद्र कोठारी, कैप्टन पीएल खंतवाल, शंकर दत्त गौड़, रिपुदमन सिंह बिष्ट, जनार्दन ध्यानी ने मैराथन की शुरुआत की। मैराथन मोटर नगर से शुरू होकर एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में संपन्न हुई। मैराथन में क्षेत्र के 30 विद्यालयों से 438 धावक शामिल हुए।
मैराथन में मयंक नेगी प्रथम, विजय द्वितीय, आर्यन रावत तृतीय रहे। बालिकाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी की टीम विजेता व ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सिद्धार्थ कोटनाला, दीपक सिंह बिष्ट, संतोष ध्यानी, चिराग नेगी, गौरव थापा, सुशील रावत, सूरज काला, भाष्कर नेगी, सूरज नेगी, पंकज शर्मा, सूरज रमोला, अर्शना कंडवाल को सम्मानित किया गया।