{"_id":"6aaad48fc4d3d885fa06a9cf","slug":"cds-and-nsa-to-visit-uttarakhand-lansdowne-on-september-18-19-will-visit-garhwal-rifles-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए; गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए; गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा
Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
सार
एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल सुब्रमणि के साथ गढ़वाल राइफल्स पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचने की जानकारी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 18 और 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल सुब्रमणि के साथ गढ़वाल राइफल्स पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के हेलिकॉप्टर से लैंसडौन के सेना परेड ग्राउंड पहुंचने की जानकारी है।
विज्ञापन
आदिबदरी: तिरंगे में लिपटा पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित दौरे को लेकर सेना क्षेत्र में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, दोनों अधिकारियों के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।