{"_id":"6aaa837fc01cbae71303e83a","slug":"mandai-sankul-won-the-kabaddi-event-while-nali-sankul-emerged-victorious-in-kho-kho-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126592-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मांडई संकुल ने जीती कबड्डी, नाली संकुल खो-खो में रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मांडई संकुल ने जीती कबड्डी, नाली संकुल खो-खो में रहा अव्वल
Wed, 16 Sep 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दुगड्डा ब्लॉक के बेसिक स्कूलों की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। कबड्डी में मांडई संकुल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में नाली संकुल अव्वल रहा।
प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ललिता, अंशिका और मीनाक्षी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में ललिता और गीतिका ने स्थान हासिल किए। 200 मीटर में रालमा, अंशिका रावत और आराध्या, 400 मीटर में आराध्या, अंशिका रावत और पलक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। लंबी कूद में ललिता, अंशिका और आरती ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।
सब जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी रावत, युक्ता बिष्ट और अंकिता, 400 मीटर में मानवी, वैष्णवी रावत और सुहानी बिष्ट, 600 मीटर में सुहानी बिष्ट, जेनम और सृष्टि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की ऊंची कूद में अक्षत, नैतिक और समर तथा लंबी कूद में मनन, अनुज और नाजिम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में राधिका रावत, सौम्य नेगी और स्मृति क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में नाली संकुल विजेता और मांडई संकुल उपविजेता रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला और पार्षद जयप्रकाश ध्यानी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वयक अरुण कुकरेती, सह समन्वयक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लक्ष्मी नैथानी, गोपाल जसोला, प्रकाश चौधरी, कुलगौरव द्विवेदी, सुबोध ध्यानी, राजेंद्र पाल, विजय पाल, सुरेश सिंह और वीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षक सुरदीप गुसाईं और भोपाल सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।