फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तमंचा और चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार

तमंचा और चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
तमंचा और चाकू समेत दो युवक गिरफ्तार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को अवैध अस्लाह के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वे पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार सुबह रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बीईएल रोड पर सिद्धबली अपार्टमेंट के समीप दो युवक आते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वसीम अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी वार्ड नंबर सात कौड़िया (कोटद्वार) से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए, जबकि फिरोज पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम हल्लूवाली जनपद बिजनौर से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed