{"_id":"570bc7244f1c1b0c3f4a6ac6","slug":"kerosene-hope-less-of-getting-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":" केंद्र ने घटाया उत्तराखंड में मिट्टी के तेल का कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने घटाया उत्तराखंड में मिट्टी के तेल का कोटा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी के तेल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रदेश को केंद्र से और अधिक मिट्टी का तेल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट कोटा घटा दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में नए वित्तीय वर्ष के पहले त्रैमास में प्रदेश को एक लाख, 43 हजार लीटर कम तेल मिला है। अप्रैल, मई, जून के लिए प्रदेश को जो कोटा मिला है, उसे जिलों को आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मई में शुरू होगी, लेकिन श्रद्धालुओं का आना अभी से शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर केंद्र से मांग की गई थी कि मिट्टी के तेल का कोटा अधिक बढ़ा कर दिया जाए।
विज्ञापन
तेल के आवंटन का आदेश जारी
वर्ष 2016-17 के प्रथम त्रैमास अप्रैल, मई, जून के लिए खाद्य विभाग ने केंद्र को 2930 किलो लीटर (केएल) का मांग पत्र भेजा था। इस पर केंद्र ने 2787 केएल कोटा आवंटित किया है। एक केएल एक हजार लीटर के बराबर होता है।
विज्ञापन
इस तरह प्रदेश को नए वित्तीय वर्ष में 143 के एल कम मिट्टी का तेल मिला है, जो एक लाख 43 लीटर होता है। केंद्र से कोटा आवंटित होने के बाद प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति राधा रतूड़ी ने जिलेवार मिट्टी के तेल के आवंटन का आदेश जारी कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक जनपद में केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दुकानदारों के माध्यम से राशन कार्ड पर निर्धारित दर पर नियमानुसार मिट्टी का तेल वितरित किया जाएगा।
आवंटन के बाद वर्तमान त्रैमास के लिए तीन हजार लीटर मिट्टी के तेल का कोटा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के रिजर्व में अवशेष रहेगा।