फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath temple door will open in nine may.

घोषित हुआ केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन

Mon, 07 Mar 2016 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Mar 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
kedarnath temple door will open in nine may.
केदारनाथ - फोटो : amar ujala

भगवान शिव के महापर्व के मौके पर प‌वित्र केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई। कपाट शुभलग्नानुसार नौ मई को खुलेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के बाद यह शुभ तिथि निकाली गई। ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के कपाट आगामी नौ मई को मंत्रोच्चारण के साथ सुबह सात बजे आम दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर पंडित ने पंचाग गणना के आधार पर यह तिथि निकाली। पंडितों, वेदपाठी एवं मंदिर समिति के पदाधिकरियों की मौजूदगी में पंचाण गणना से तिथि घोषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि परंपरा के अनुसार भगवान आशुतोष के 11वें ज्योर्तिलिंग के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि और बंद होने की तिथि भैयादूज के पर्व पर घोषित की जाती है।

केदारधाम में रुक-रुककर हुआ हिमपात

kedarnath temple door will open in nine may.
केदारनाथ - फोटो : amar ujala

केदारनाथ धाम में 26 घंटे तक रुक-रुककर कर हुई बर्फबारी का सिलसिला रविवार प्रात: 11 बजे से थम गया है। इसके बाद पूरे दिन मौसम ठीक रहा। हालांकि तेज बर्फीली हवा चलने से ठंड बढ़ गई है।

मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में सवा  फीट बर्फ जम गई है। धाम में अधिकतम तापमान 8.2 और न्यूनतम मानइस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि केदारनाथ में शनिवार प्रात: 7 बजे से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में दिनभर मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। तड़के जहां हल्की बारिश हुई, वहीं दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिल गई।

हालांकि दोपहर बाद बादलों की गर्जना के साथ कुछ देर बारिश की तेज बौछारों के साथ हल्के ओले भी गिरे। उधर केदारनाथ में भी दिन में दो-तीन बार हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed