फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   it may heavy rain in garhwal region.

अगले 72 घंटे गढ़वाल में होगी भारी बारिश

Tue, 10 May 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 May 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
it may heavy rain in garhwal region.
बादल - फोटो : demo pic

प्रदेश में गढ़वाल मंडल के पांच जिलों में अगले 72 घंटे कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के कई और हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित गढ़वाल के कई क्षेत्रों में बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। राजधानी में भी दिनभर आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि राजधानी में उमस के बीच दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और देहरादून में में आगामी 72 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


15 मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
प्रदेश में आगामी 15 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 से 13 मई तक प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर 14 और 15 मई को हल्की बारिश होगी। यह पश्चिमी विक्षोभ 10 से 13 मई के बीच भारत से होते हुए अफगानिस्तान, नॉर्थ पाकिस्तान और जम्मू और कश्मीर के उत्तरी इलाकों से होता हुआ गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed