{"_id":"57166a494f1c1bb73e8b45d0","slug":"illegal-construction-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस की लड़ाई, एमडीडीए में खिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस की लड़ाई, एमडीडीए में खिंचाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
पड़ोसी के साथ हुए लड़ाई-झगड़ों का बदला अब लोग एमडीडीए में शिकायत करके निकाल रहे हैं। राष्ट्रपति शासन लागू होने और एमडीडीए की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने से शिकायतों में भी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
दिनभर में कई ऐसी शिकायतें आ रही हैं, जिनमें लोग अपने पड़ोसी के निर्माण पर सवाल उठा रहे हैं। मंगलवार को भी दिनभर एमडीडीए में कई ऐसी शिकायतें आई। किसी ने पड़ोसी के निर्माण को अवैध होने का शक जताया है तो किसी ने निर्माण को पूरी तरह से अवैध होने का दावा किया है।
विज्ञापन
कई शिकायतें परेशानी बढ़ाने वाली
एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि सभी शिकायतों पर जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई शिकायतें परेशानी बढ़ाने वाली होती हैं, लेकिन पूरी पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
ऐसी भी शिकायतें
कुछ दिन पहले कई लोग एक बुजुर्ग महिला को लेकर एमडीडीए पहुंचे। उनकी शिकायत थी कि इस महिला को मोहल्ले में मोबाइल टावर लगा होने की वजह से कैंसर हो गया। एमडीडीए के अधिकारियों के लिए ऐसे मामले सिरदर्द साबित हो रहे हैं।