{"_id":"56f964bf4f1c1b526df00409","slug":"if-bjp-came-to-power-examine-then-each-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार बनी तो एक-एक की होगी जांच -भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार बनी तो एक-एक की होगी जांच -भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का कहना है कि विनियोग बिल गिरने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने उस रात दो बजे तक कार्यवाही की थी, जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनी तो एक-एक के खिलाफ जांच कराएंगे। कांग्रेस के जिन विधायकों की सदस्यता खत्म हुई है, उन्हें भट्ट ने हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। कहा कि रावत सरकार विधायक गणेश जोशी के अलावा तीन और विधायकों को गिरफ्तार करना चाहती थी, जिसके चलते विधायक यहां से चले गए थे।
विज्ञापन
भीमलाल आर्य भाजपा के नहीं विधायक
कांग्रेस के बागी विधायकों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर भट्ट ने कहा कि वह अभी कांग्रेस के सदस्य हैं, लेकिन जो अच्छे लोग हैं उनका भाजपा में स्वागत है। बताया कि विनियोग बिल पर मत विभाजन की वह दो साल से मौखिक मांग करते रहे।
विज्ञापन
इस बार लिखित मांग की गई थी। जिस दिन सरकार गिरी उस रात पूर्व मुख्यमंत्री बिना सुरक्षा गार्ड बाहर गए थे, इसकी भी जांच होनी चाहिए। भाजपा सत्ता में आई तो सारे ‘रॉकी डॉन’ शांत हो जाएंगे, सबकी जांच होगी।
निलंबित विधायक भीमलाल आर्य के संबंध में कहा कि वह अब हमारे विधायक नहीं रहें। हमारी तरफ वोट देंगे तो हमारे हो जाएंगे। जिस चॉपर से विधायकों ले जाया गया उसका खर्च कहां से आया? यह भी पूर्व मुख्यमंत्री स्पष्ट करें।