फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   holi widely celebrated in dehradun.

दून: नेता से जनता तक सब पर खूब चढ़ा होली का रंग

Sat, 26 Mar 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Mar 2016 08:43 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत बड़ी संख्या में लोगों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी।
  • लोगों ने सुबह से ही एक-दूसरे पर रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
holi widely celebrated in dehradun.
राज्यपाल को रंग लगाते पूर्व सीएम निशंक - फोटो : AmarUjala

विस्तार

शहरभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ शुभकामनाओं और मस्ती का दौर देर शाम तक चलता रहा। देर शाम तक लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे। जगह-जगह होल्यारों की टोली ने होली के गीत गाकर बधाई दी।

विज्ञापन


शाम को फिर आलो फागूण कह गे च... (अगले साल फिर फाल्गुन आएगा) गीत के जरिये होली के पर्व का समय बीतने और अगले वर्ष की होली के स्वागत की तैयारियां करने का संदेश दिया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होली के अवसर पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल डॉ. केके पाल ने होली मनाई। मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत बड़ी संख्या में लोगों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, अन्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अशोक वर्मा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. आरबीएस रावत, सचिव आनंद वर्धन, अमित नेगी, डीएम रविनाथ रमन, गढ़वाल कमिश्नर सीएस नपलच्याल, डीजीपी बीएस सिद्धू, एसएसपी सदानंद दाते, राज्यपाल के सचिव अरुण कुमार ढौंडियाल, परिसहाय डा. वाईएस रावत, मेजर अनुज राठौर समेत अन्य ने भी राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत अन्य नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ होली खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

अबीर-गुलाल के साथ रंगों से भी मस्ती

holi widely celebrated in dehradun.
भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर खूब उड़े अबीर-गुलाल। - फोटो : AmarUjala

दूसरी ओर, होली की मस्ती में डूबे लोगों ने सुबह से ही एक-दूसरे पर रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, राजपुर रोड, रायपुर रोड समेत कई स्थानों पर होली की राख लेकर लोगों ने एक-दूसरे को टीका लगाया।

एक-दूसरे के घर पहुंचे लोगों को होली की शुभकामना देने के साथ ही गुजिया, नमकीन परोसे गए। बड़ों के साथ ही बच्चों ने भी होली पर जमकर मस्ती की। अबीर-गुलाल के साथ ही पानी वाले रंगों से भी एक-दूसरे को जमकर रंगा। दोपहर बाद लोगों ने पानी की होली खेली और एक-दूसरे को जमकर भिगोया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर होली मनाई। कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी को भगवा रंग का पटका भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रवक्ता विनय गोयल, मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed