फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain and landslides in uttaranchal

उत्तराखंड में आफत, दर्जनों सड़कें बंद, भारी नुकसान

Sun, 21 Jul 2013 01:42 AM IST
गढ़वाल/ब्यूरो
गढ़वाल/ब्यूरो Updated Sun, 21 Jul 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
heavy rain and landslides in uttaranchal

उत्तराखंड में आसमान से आफत बरसने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हुई बारिश और भूस्खलन के चलते दर्जनों सड़कें बंद हो गई।

विज्ञापन


मलबे ने कई जगह भारी नुकसान पहुंचाया है। बादल फटने से लोग बेहाल रहे।

शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक मूसलाधार बारिश से चमोली और टिहरी जिले में बादल फटने से पुलिया, दुकानें और खेत बह गए। घरों के बाहर लोगों ने रात गुजारी।
विज्ञापन


मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग चमोली जिले में गडौरा के पास सुबह 11 बजे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहन फंसे रहे।

यह हाईवे फिलहाल लामबगड़ तक खुला है। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग भी बंद हो गया, जिसे शाम तक खोला जा सका।

चंबा में चंबा-ऋषिकेश और चंबा-धरासू राजमार्ग पर 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रात की बारिश से रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राजमार्ग सिल्ली और नौला पानी में बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। केदारघाटी को जोड़ने वाला एकमात्र मयाली-बसुकेदार-गुप्तकाशी मार्ग भी शुक्रवार रात बाधित हो गया था, जो शनिवार को दो बजे बाद खुल पाया।


बदहाल नैनीताल राजमार्ग एक ट्रक फंस जाने से करीब 18 घंटे बंद रहा। मार्ग शनिवार दोपहर खुल पाया।

इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं को आने-जाने वाले वाहन और मुसाफिर फंसे रहे। शुक्रवार शाम छह बजे ही जखेड़ के पास सड़क धंसने से ट्रक फंस गया था।

उत्तरकाशी में कई दिनों से रात को हो रही बारिश ने आपदा पीड़ितों व नदी किनारे बसे लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है। भूस्खलन से देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग नागराजा धार में शनिवार को करीब चार घंटे बंद रहा।

गंगोत्री राजमार्ग पर भी बड़ेथी चुंगी में भूस्खलन से कुछ देर तक यातायात ठप रहा। ऋषिकेश में बारिश के कारण शनिवार को लक्ष्मणझूला-पीपलकोटी -नीलकंठ मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया। मार्ग पर वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed