फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   health services condition in Uttarakhand.

75% मरीज होते हैं इस जिले रेफर, अस्पताल बन कर रह गए रेफर सेंटर

Sat, 16 Apr 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 16 Apr 2016 03:43 PM IST
सार

  • वर्षभर औसतन एक लाख ओपीडी पंजीकृत 
  • जिला अस्पताल सहित दो सीएचसी और एक पीएचसी रह गए रेफर सेंटर बनकर 
  • प्राथमिक उपचार के बाद सीधे रेफर किए जाते हैं मरीज

विज्ञापन
health services condition in Uttarakhand.
स्वास्थ्य सेवा

विस्तार

आपदा की मार झेल रहे रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। जिला अस्पताल सहित दो सीएचसी और एक पीएचसी रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। इन तीनों अस्पतालों में वर्षभर औसतन एक लाख ओपीडी पंजीकृत हो रही हैं। जबकि अकेले जिला अस्पताल में सालभर में 15 हजार मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिसमें 75 फीसदी रेफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 21 पदों के सापेक्ष सिर्फ नौ डाक्टर कार्यरत हैं, जिसमें पांच विशेषज्ञ हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अस्पताल में सफाई सर्वोपरि होनी चाहिए, वही यहां नहीं है। 
विज्ञापन

टायलेट और बाथरूम से आती बदबू मरीजों को बेहाल करती है। पोस्टमार्टम हाउस के तरफ तो स्थिति और भी खराब है। यहां अस्पताल के वार्डों की गंदगी रास्ते में फैली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये के भवनों में चल रहे केंद्र 
जिले में 12 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 22 एलोपैथिक केंद्र और 70 सब सेंटर हैं। इन केंद्रों में मेडिकल स्टाफ के अलावा संसाधनों का भी टोटा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग के 12 से अधिक केंद्र किराये के भवनों पर हैं। वहीं इतने ही पंचायत भवन व अन्य भवनों पर संचालित हो रहे हैं। दूसरी तरफ भीरी में अस्पताल भवन का निर्माण होने के बाद भी इसका संचालन नहीं हो रहा है।

बर्न वार्ड नहीं
जिला अस्पताल में बर्न वार्ड की सुविधा नहीं होने से यहां आग से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे रेफर किया जाता है। फरवरी में धनपुर के पाबौ गांव की वनाग्नि से झुलसी तीन किशोरियों को यहां से रेफर किया गया था। इनमें दो की बाद में देहरादून के अस्पतालों में मौत हो गई थी। जिले में छह माह में छह बर्न केस हुए हैं, जो रेफर किए गए।

अल्ट्रासाउंड मशीन बनी शोपीश
जिला अस्पताल में पांच वर्ष से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से अल्ट्रासाउंड जंग खा रही है। जबकि यहां औसतन प्रतिदिन 50 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचते हैं। इन हालात में उन्हें प्राइवेट क्लीनिकों में तीन गुना अधिक दाम पर अपनी जांच करानी पड़ रही है। 

केदारघाटी में हाल और भी बुरे
केदारघाटी में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर एक पीएचसी ऊखीमठ और एसएडी गुप्तकाशी है, लेकिन इन केंद्रों में कई बार बुखार की दवा तक नसीब नहीं होती है। खून जांच से लेकर रक्त जांच के लिए घाटी के लोगों को रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ती है। 

ब्लड स्टोरेज सेंटर में नहीं है ब्लड, प्राथमिक उपचार भी नसीब नहीं हो रहा

health services condition in Uttarakhand.
doctor - फोटो : demo pic

जिला अस्पताल में ब्लड स्टोरेज सेंटर संचालित तो किया जा रहा है, लेकिन आपातकाल में अस्पताल प्रबंधन श्रीनगर बेस से ही खून मंगाता है। सीएमएस डा. एसपीएस नेगी ने बताया कि ब्लड बैंक को लेकर कार्रवाई चल रही है।

पीपीपी मोड बना परेशानी का सबब
पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली बदहाली के दौर से गुजर रहा है। यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार भी नसीब नहीं हो रहा है। जबकि प्रतिमाह स्वास्थ्य विभाग यहां 22 लाख रुपये दे रहा है।

पूरे क्षेत्र में एक एलोपैथिक केंद्र 
पट्टी बच्छणस्यूं क्षेत्र में 22 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों के लिए सिर्फ एक राजकीय एलोपैथिक केंद्र है। खेड़ाखाल में स्थित इस केंद्र का भवन भले ही लाखों की लागत का है। लेकिन यहां एक भी जरूरी संसाधन नहीं है।

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में शासन और निदेशालय को अवगत कराते आ रहे हैं। बावजूद समस्याएं पसरी पड़ी हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। पीपीपी मोड में संचालित जखोली सीएसची के बारे में शासन स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
-- डा. आरपी बडोनी, सीएमओ, रुद्रप्रयाग 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed