फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested for opening fire following an altercation.

Haridwar News: कहासुनी के बाद फायरिंग करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for opening fire following an altercation.
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जेल भेजा, दो फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र कहासुनी के बाद तमंचे से हवाई फायर करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी फरार हैं। आरोपी के पास से तमंचा, पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक भी कब्जे में ले ली गई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार की देर शाम रानीपुर मोड़ स्थित एक मोबाइल शॉप के पास तीन युवक एक बाइक पर पहुंचे। राह चलते लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान आकाश कुमार निवासी मंडावली बिजनौर हाल जगजीतपुर कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी लवी चौधरी निवासी जगजीतपुर कनखल और लवप्रीत निवासी पथरी के साथ रानीपुर मोड़ आया था। जाम को लेकर दो युवकों से कहासुनी हो गई। इसके बाद आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। उसके दोनों साथी भी तमंचे लिए थे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed