फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man from Bijnor was murdered near Sarvanand Ghat.

Haridwar News: सर्वानंद घाट के पास बिजनौर के व्यक्ति की हुई थी हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A man from Bijnor was murdered near Sarvanand Ghat.
नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास बिजनौर निवासी गोपाल कुमार की हत्या हुई थी। रविवार को मृतक की पहचान हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ पड़ा शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। उस वक्त मृतक के गर्दन और गले के पास गहरे घाव मिले थे, जिससे आशंका थी कि किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन

तीन दिन तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में लगाई गई। रविवार को बिजनौर से परिजन हरिद्वार पहुंचे और मोर्चरी में शव की शिनाख्त गोपाल कुमार निवासी नई बस्ती बी-15, आबकारी चौकी के पास, बिजनौर के तौर पर कर ली
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल कुमार के पुत्र आशु कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके पिता 17 तारीख को काम की तलाश में घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला था। आशु ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed