फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Motorcyclist killed in collision with milk tanker

Haridwar News: दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with milk tanker
हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर ख्याति ढाबे के पास रविवार को दूध के टैंकर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भूमानंद निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, फारुख (55) पुत्र मोबीन निवासी इब्राहिमपुर बाइक से हाईवे पर जा रहे था। ख्याति ढाबे के पास रुड़की की ओर जा रहे दूध के टैंकर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में फारुख गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को भूमानंद निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने इलाज के दौरान मृतक घोषित कर दिया।सीओ संजय चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed