फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Will make India self-sufficient in edible oils: Ramdev

खाद्य तेलों में भारत को बनाएंगे आत्मनिर्भर : रामदेव

Fri, 16 Jun 2023 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Will make India self-sufficient in edible oils: Ramdev

विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि खाद्य तेलों में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पॉम आयल के जरिए शुरुआत में ही पांच लाख किसानों को सीधे जोड़ा जाएगा। आंध्र प्रदेश में पॉम प्लांटेशन मिशन की शुरुआत करते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा कि पतंजलि की ओर से किसानों को पॉम ऑयल की नर्सरी लगाने के लिए एक करोड़ प्लांटेशन तैयार कर चुके हैं। पांच से छह से वर्षों में इसे आठ से दस करोड़ किया जाएगा। पॉम ऑयल का उत्पादन करने में पांच लाख किसान सीधे जुड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पॉम ऑयल इंडोनिशिया से मांगने के लिए जो करोड़ों रुपये देश से बाहर जाते हैं, वह विदेश में जाने से बच जाएंगे। जिस प्रकार दूध में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आंदोलन चलाया गया। उसी ढंग से खाद्य तेलों में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

कहा कि किसानों की अधिकांश फसलें बारिश, आंधी और तूफान में बर्बाद हो जाती हैं। लेकिन पॉम ऑयल की नर्सरी से आंधी, तूफान और बारिश से किसानों को नुकसान नहीं होगा। खास बात यह है कि जिन पथरीली और बंजर जमीनों पर फसलें नहीं हो पाती हैं, उन पर भी पॉम ऑयल के पेड़ तैयार हो सकेंगे। अगर किसान किसी तरह से ऐसी जमीनों पर खेती एक आध बार किसान कर भी लेते हैं तो मात्र दस से बीस हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मिलते हैं, लेकिन पॉम ऑयल का उत्पादन करने से किसानों को दो लाख की आमदनी प्रति हेक्टेयर मिल सकेगी। इससे देश में महंगाई नहीं बढ़ेगी, किसानों के साथ ही जनता को भी लाभ मिलेगा। कहा कि योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 हजार करोड़ सब्सिडी का प्लान बनाया है। पेड़ तैयार होने तक किसान कुछ सालों तक सब्जियों की की फसलों की खेती भी कर सकेंगे। एक बार पेड़ तैयार करने के बाद लंबे समय तक किसानों का लाभ मिलता रहेगा। पांच से सात वर्षों में दो हजार करोड़ रुपये का पॉम प्लांटेशन से प्राप्त किया जाएगा। इससे देश की
विज्ञापन




आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहा कि पतंजलि जिस काम को हाथ में लेती है, उसे आंदोलन की तरह लिया जाता है।

पहले चरण में आठ राज्यों में इसे ले जाया जाएगा। जिसके लिए 15 लाख एकड़ जमीन मिल चुकी है। नर्सरी तैयार करने से बाहर विदेशों में जाने वाले आठ सौ करोड़ रुपया भी बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed