{"_id":"6aeb236f63f0654c77064484","slug":"two-tonnes-of-waste-removed-from-amrapur-ghat-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5775-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : अमरापुर घाट से निकला दो टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : अमरापुर घाट से निकला दो टन कूड़ा
विज्ञापन
फोटो :
- 15वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए विशेष स्वच्छता महाअभियान बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अभियान के तहत अमरापुर घाट से करीब दो टन कूड़ा और अन्य अपशिष्ट एकत्रित किया गया।
यह अभियान जनपद के विभिन्न गंगा घाटों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। अमरापुर घाट पर विशेष सफाई अभियान में कई संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें जिला प्रशासन, एसबीएमए, डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स, आदर्श युवा समिति और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम शामिल थे। आईटीसी मिशन सुनहरा कल, एसएमजेएन कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नगर निगम और आपदा प्रबंधन टीम ने भी सहयोग किया।
सफाई अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से बड़ी मात्रा में कूड़ा उठाया गया। एकत्रित कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। इसके बाद उचित निस्तारण के लिए इसे नगर निगम को सौंपा गया। जिला प्रशासन कुंभ मेला 2027 से पहले गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने गंगा बंदी तक आमजन और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। लोगों से गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने का आग्रह किया गया है। कपड़ों और अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर जमा कराने को कहा गया है।