{"_id":"6aeb3628a056a99144094dd5","slug":"shortage-of-buses-will-pose-a-problem-along-the-way-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156313-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दिवाली पर घर जाने की राह में परेशानी बनेगा बसों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दिवाली पर घर जाने की राह में परेशानी बनेगा बसों का टोटा
विज्ञापन
- हरिद्वार डिपो में रह गई केवल 110 बसें, लगातार घट रही संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिवाली से पहले घर लौटने वाले यात्रियों की राह में रोडवेज बसों का टोटा परेशानी बन सकता है। हरिद्वार डिपो में करीब 110 बसें हैं, लेकिन लगातार बसों की संख्या घट रही है। वहीं, त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
दरअसल, हरिद्वार में दूसरे जिलों के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यवसायों से जुड़े लोग भी यहां निवास करते हैं। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। इससे बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। हरिद्वार डिपो में लगातार घटते हुए बसें अब केवल 110 रह गई हैं। इनमें उत्तराखंड परिवहन निगम व अनुबंधित बसें शामिल हैं।
बसों की मौजूदा संख्या को देखते हुए त्योहार पर यात्रियों को पर्याप्त बसें मिलना चुनौती बन सकता है। अतिरिक्त फेरे बढ़ाने के बावजूद बसों की कमी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद कम है। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए फेरे बढ़ाए जाएंगे।