Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against leasing out the Alaknanda Hotel

Haridwar News: अलकनंदा होटल को लीज पर देने के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Protest against leasing out the Alaknanda Hotel
- पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी में उठाई आवाज, भूमि बचाओ-धामी हटाओ का दिया नारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेशकीमती सरकारी भूमि और हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को लीज पर देने के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को अलकनंदा घाट, रोड़ी बेलवाला में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भूमि बचाओ-धामी हटाओ अभियान के तहत विरोध जताया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि केवल संपत्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, संसाधनों और आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों से जुड़ा विषय है। सरकार की जिम्मेदारी सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करना है। विकास के नाम पर लिए जाने वाले फैसलों में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए। केवल निवेश का नाम लेने से किसी निर्णय की उपयोगिता साबित नहीं होती।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और विधायक रवि बहादुर ने कहा कि सरकार अलकनंदा होटल और अन्य भूमि को लीज पर देने के मामले में स्थिति स्पष्ट करे। लीज की अवधि, संपत्तियों के मूल्यांकन, आवंटन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले राजस्व की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुपमा रावत और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत ने कहा कि हरिद्वार की जनता सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर सरकार से जवाब चाहती है। अलकनंदा होटल से जुड़े फैसले में स्थानीय लोगों की चिंताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। सरकार को सार्वजनिक स्वामित्व, स्थानीय रोजगार और भविष्य की जरूरतों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था स्पष्ट करनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान, संजय पालीवाल, राजबीर सिंह, महेश प्रताप राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक, सीपी सिंह, अनिल भास्कर, रविश भटीजा, अशोक शर्मा और राजीव भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed