Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lakshmana fainted on the battlefield

Haridwar News: रणभूमि में मूर्छित हुए लक्ष्मण, बही आंसुओं की धार

Wed, 04 Nov 2026 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lakshmana fainted on the battlefield
- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। रसूलपुर श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण के मूर्छित होकर रणभूमि में गिरने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं, लक्ष्मण को मूर्छित देखकर प्रभु श्रीराम की व्याकुलता और उनके विलाप के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कलाकारों ने श्रीराम और लक्ष्मण के बीच अटूट प्रेम और भाई के प्रति श्रीराम के स्नेह को अपने शानदार अभिनय से जीवंत कर दिया। लक्ष्मण को होश में लाने के लिए श्रीराम के प्रयासों का मंचन देखकर रामलीला प्रांगण में मौजूद दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और त्याग पर आधारित रामलीला भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत स्वरूप है। ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के साथ ही प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम करते हैं। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, महानंद सिंह, बबलू सिंह, श्याम प्रसाद शर्मा, संदीप नेगी, रामकुमार, रूपचंद, विमलेश, अनुज डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed