{"_id":"bb8e23efc4cd3111cd6fdee8397781de","slug":"the-panthers-won-the-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली पैंथर्स ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली पैंथर्स ने जीता फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भल्ला कालेज आउटडोर स्टेडियम में क्रिकेट फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित ऑक्टागन 20-20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच चमोली पैंथर्स ने विजेता इलेवन को हराकर जीत लिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर विजेता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विजेता इलेवन ने 18.2 ओवर में 150 रन बनाकर आल आउट हो गई। करनवीर ने 21 गेंदों पर 3 छक्के, 1 चौके की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए। अमन खत्री ने 12 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 25 रन बनाए। गेंदबाजी में मनीष ने 20 रन देकर तीन विकेट और अरुण छपराना ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली पैंथर्स की टीम ने यशपाल डागर की 42 गेंदों पर 10 छक्के और 4 चौकों की मदद से बनाए गए 95 रन की बदौलत 13वें ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। प्रमोद चंदेला ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव ने 2 और विवेक ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी यशपाल डागर को मुख्य अतिथि स्वामी दर्शन भारती, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विरेंद्र रावत ने प्रदान की। इस अवसर पर स्वामी दर्शन भारती ने आयोजन को सराहा। फेडरेशन के अध्यक्ष कैप्टन जावेद ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर ऑक्टागन के सीईओ शील गुलाटी, पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रहमचारी, मुरली मनोहर, अंपायर राजेंद्र शर्मा, इंद्रमोहन बड़थ्वाल, कुलदीप असवाल, स्कोरर शोएब मलिक, हाजी जलालुदीन, संदीप, संजीव चौधरी, शिवम खुराना, ठा. विक्रम सिंह, गौरव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन