{"_id":"6b004360cea2d5e6030cf296","slug":"camps-will-be-organised-to-provide-free-aid-equipment-to-children-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-156876-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बच्चों को निशुल्क सहायता उपकरण के लिए लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बच्चों को निशुल्क सहायता उपकरण के लिए लगेंगे शिविर
Fri, 20 Nov 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
शिविरों में जरूरतमंद बच्चों को किया जाएगा चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बच्चों को निशुल्क सहायता उपकरण देने के लिए 24 नवंबर से शिविर लगाए जाएंगे। इनमें जरूरतमंद बच्चों को चिह्नित किया जाएगा जिन्हें बाद में सहायता उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि छह से 18 आयु के दिव्यांग बच्चों को एल्मिको कानपुर की ओर से मुफ्त में सहायता उपकरण दिए जाने हैं जिसके लिए ब्लॉकवार जनपद में शिविर लगाए जाएंगे। नारसन बीआरसी मंगलौर में 24 नवंबर, ब्लॉक रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र के लिए 25 नवंबर को बीआरसी रुड़की में शिविर लगाया जाएगा।
लक्सर और खानपुर के लिए बीआरसी लक्सर में 26 नवंबर को शिविर लगाया जाएगा। बहादराबाद बीआरसी में 27 नवंबर को शिविर आयोजित होगा। शिविर में पूर्व में चिन्हित एवं जिन 40 प्रतिशत या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों का प्रमाण नहीं बना है वो आवश्यक रूप से प्रतिभाग करें। उन्होंने अभिभावकों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। कहा है कि शिविर में बच्चों के लिए सहायता उपकरण के लिए पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि सहायता उपकरण देने के शिविरों की तिथि बाद में जारी की जाएगी।