{"_id":"690f8ccba2db5efff50ce66c","slug":"the-brinjal-gang-attacked-youths-sitting-on-the-ganga-ghat-one-persons-eye-was-gouged-out-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-140546-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा घाट पर बैठे युवकों पर बैंगन गैंग ने किया हमला, एक की आंख फोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा घाट पर बैठे युवकों पर बैंगन गैंग ने किया हमला, एक की आंख फोड़ी
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगा घाट किनारे बैठे कुछ युवकों पर लाठी-डंडों और शराब की बोतलों से जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि इस हमले में एक युवक की आंख फोड़ दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी एक आंख की रोशनी पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि की है। पुलिस ने बैंगन गैंग से जुड़े नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
शिवालिक नगर निवासी रोहित शोबती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह पंचपुरी टेंपो ट्रैवल्स के पास अपने दोस्त अंकुर कुमार, बलराम, धर्मेंद्र और शिवम के साथ घाट किनारे बैठे थे। तभी अर्पित और नितिन उर्फ बैंगन नाम के युवक वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में उनके साथी राजू उर्फ लाडला, करण उर्फ बादशाह, रितिक, हनीपाल, आशिष उर्फ गबरु, सिद्धार्थ और श्रीकांत भी वहां पहुंच गए।
आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया और उनके सिर तथा चेहरे पर शराब की बोतलें फोड़ दीं। इस हमले में रोहित और उसका दोस्त अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान बोतल का एक टुकड़ा रोहित की आंख में जा घुसा जिससे आंख में गंभीर चोट आई और उसकी रोशनी चली गई। हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए। रोहित के साथी उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रोहित की तहरीर के आधार पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।