फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Special investigation will be done for those with cold, cold, cough, fever

सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार वालों की होगी विशेष जांच

Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special investigation will be done for those with cold, cold, cough, fever
हरिद्वार। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य महकमा गंभीर नजर आ रहा है। जिला अस्पताल के परिसर में होम्योपैथी अस्पताल को फ्लू क्लीनिक बनाया गया है। इसमें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित व्यक्ति की जांच की जाएगी। इसके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती वार्ड में बाहर के लोगों के साथ मरीज के तीमारजनों के लिए भी प्रवेश बंद करा दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल हरिद्वार में कोरोना के प्रति भले कोई इंतजाम नहीं है, लेकिन जितनी भी सुविधाएं हैं उनसे बेहतर काम करने का प्रयास जारी है। समस्त स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। अस्पताल में सभी मर्ज के मरीजों को एक साथ बैठने या देखने की व्यवस्था होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसके लिए अस्पताल के बाहर परिसर में होम्योपैथी अस्पताल को फ्लू क्लीनिक बनाया गया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इसमें सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ितों को देखा जाएगा ताकि इन मर्ज के लोग अन्य मरीजों या स्टाफ के संपर्क में न आए। जांच करने वाले स्टाफ को विशेष सावधानी बरतने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सोमवार को अस्पताल में वार्डों में आमजन के साथ तीमारजनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेद अस्पताल में बनाया आईसोलेशन वार्ड
ऋषिकुल आयुर्वेद के अस्पताल में दस बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए स्टाफ नियुक्त कर दिया है। निदेशक प्रो. अनूप गक्खड़ ने बताया कि अस्पताल में सभी स्टाफ को सावधानी बरतने के साथ मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करा दिया गया है। ओपीडी करते समय मरीजों में लक्षण पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा। बताया, एक व्यक्ति को संदिग्ध पाए जाने पर जिला अस्पताल भेजा था, लेकिन उसे साधारण तौर पर जुकाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में जारी की गाइड लाइन
महिला अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं के साथ जच्चा बच्चा के लिए विशेष तौर पर गाइड लाइन जारी करते हुए भीड़ एकत्रित न होने देने को परामर्श जारी किया है। सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि जांच को आ रही गर्भवती महिलाओं के साथ केवल एक तीमारजन आने को परामर्श दिया है। साथ ही जच्चा बच्चा के साथ भी मात्र एक ही तीमारजन रहने को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed