फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   People caught the accused who was running away after snatching the mobile

Haridwar News: मोबाइल झपटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ा

Sun, 15 Feb 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
People caught the accused who was running away after snatching the mobile
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर शाम की है। सत्येंद्र पाल पुत्र देशराज पाल निवासी जुगत खेड़ा थाना कल्याणपुर जिला फतेहपुर हाल नवोदय नगर चौक के पास सिडकुल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी बीच रिलैक्स कंपनी के पास से उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया। इसके बाद आरोपी भागने लगा। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद विपिन शर्मा निवासी शिव विहार कॉलोनी बहादराबाद ने अन्य लोगों की मदद से पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान तुषार निवासी आवास विकास कॉलोनी इस्लामपुरदास, जिला बिजनौर के रूप में हुई। उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई। सत्येंद्र पाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed