फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Takes Action on Water Complaint CM Helpline Brings Relief to Geeta tap Water Supply Restored Haridwar

हरिद्वार: मुख्यमंत्री की फटकार आई काम, गीता के घर नल से पहुंचा जल, हेल्पलाइन पर आई शिकायत पर एक्शन

Wed, 16 Sep 2026 02:31 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 16 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

एक शिकायत के बाद हुई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा ने हरिद्वार के शिकारपुर लंढौरा में पेयजल व्यवस्था की तस्वीर बदल दी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था जांची और पानी की आपूर्ति बहाल कराई।

विज्ञापन
CM Dhami Takes Action on Water Complaint CM Helpline Brings Relief to Geeta tap Water Supply Restored Haridwar
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद हरिद्वार के शिकारपुर लंढौरा में एक शिकायतकर्ता के घर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने शिकायतकर्ता गीता से वार्ता कर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पानी पहुंचाने का निर्देश दिए था। सीएम के सख्त तेवर ने न केवल गीता की समस्या दूर कराई बल्कि पूरे गांव को नल से जल मिलने लगा।

विज्ञापन

बता दें कि प्रत्येक सोमवार को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा जिला और राज्य स्तर पर की जा रही है। 14 सितंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी सभी जिलाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक कर शिकायतों की समीक्षा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को शिकारपुर लंढौरा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गीता के आवास पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर जताया आभार
पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी में अस्थायी रूप से पानी दिए जा रहा था। पेयजल लाइन में कम दबाव के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कॉलोनी में बनी नई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू की गई। शिकायतकर्ता और अन्य कॉलोनीवासियों को समीक्षा के बाद सोमवार शाम से ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि गीता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पानी की आपूर्ति सुचारू है। उन्होंने कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में भी पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की। पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर गीता और कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी विकसित की गई है। यहां के निवासियों को पहले अस्थायी पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। पानी के कम दबाव के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। नई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू होने के बाद यह पुरानी समस्या हल हो गई है। इसी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शिकायत का निस्तारण भी कराया गया। - डॉ. ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed