{"_id":"63825d9c5a60a878c4046baf","slug":"husband-missing-case-against-four-including-wife-haridwar-news-drn429298668","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पति लापता, पत्नी समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पति लापता, पत्नी समेत चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
एक महिला ने अपनी बहु, उसके माता-पिता और एक युवक पर अपने बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कुसुम निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके बेटे सौरभ की शादी चार साल पहले प्रियंका निवासी कोटरावान के साथ हुई थी। प्रियंका की शादी पहले से ही पानीपत में हुई थी। लेकिन रिश्ता टूट गया था। सौरभ से शादी के बाद वह मूल गांव मंगोलवाला थाना नगीना जिला बिजनौर रहने लगी। कुछ दिनों बाद ही झगड़कर पति को साथ लेकर मायके आकर रहने लगी।
आरोप है कि बाद में रोबिन नाम के युवक के साथ रहने लग गई। इसके बाद प्रियंका, रोबिन और उसके माता-पिता ने मिलकर सौरभ को गायब कर दिया। महिला ने अपने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रियंका, उसके पिता राम, माता प्रीती, निवासीगण कोटरावान, रोबिन निवासी हनुमान मंदिर के सामने बैरियर नंबर छह बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।