फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nainital's daughters shine in the competition

Haridwar News: प्रतियोगिता में नैनीताल की बेटियों का जलवा

Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nainital's daughters shine in the competition
योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद में दो दिवसीय उत्तराखंड की राज्य स्तरीय विद्यालय जूडो बालिका प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें नैनीताल की बेटियों का जलवा रहा। इस अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बालिकाएं खेलों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बेटियों से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-19 बालिका वर्ग में 36 किलोग्राम वर्ग में प्रीति मेलकानी नैनीताल प्रथम, रुचि देहरादून ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 40 किलोग्राम वर्ग में मनीषा नैनीताल प्रथम, आशिया हरिद्वार द्वितीय रहीं। 44 किलोग्राम वर्ग में साक्षी पंत नैनीताल प्रथम, आकांक्षा हरिद्वार दूसरे नंबर पर रहीं। 48 किलोग्राम में प्रियंका रावत उधम सिंह नगर प्रथम, राधिका देहरादून ने दूसरा स्थान हासिल किया। 52 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि राणा नैनीताल प्रथम, प्राची टिहरी दूसरे नंबर पर आईं। 57 किलोग्राम में बबीता नैनीताल प्रथम, साक्षी हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहीं। 63 किलोग्राम वर्ग में आरती बोरा नैनीताल प्रथम, आराधना टिहरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम वर्ग में आरती बोरा नैनीताल प्रथम, आयुष नेगी टिहरी दूसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, मुकेश भट्ट, अंजेश कुमार, मनीष राठी, दिनेश वर्मा, अरुण कुमार खरे, आलोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed