फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fasting for cleaning

सफाई के लिए किया उपवास

Fri, 29 Apr 2016 12:21 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 29 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fasting for cleaning
उपवास पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से क्षेत्र के लोगों का पारा चढ़ गया।  सड़कों पर फैले कूड़े और नालियों की समुचित सफाई नहीं किए की मांग को लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में धरना-उपवास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

घोषित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कनखल के लोग चौक बाजार कनखल पहुंचे और धरना-उपवास शुरू किया। इस मौके पर अशोक शर्मा ने ऐलान किया कि जब तक कनखल की सभी नालियों व नालों की सफाई नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी, संस्था के ठेकेदार और नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग चुप्पी साधे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे साफ है कि उनकी अर्द्घकुंभ मेले से कनखल की  सफाई का ठेका लेने वाली संस्था से सांठगांठ है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने बरसात से पूर्व सभी नाला की सफाई कराने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने भाजपा नगर निगम बोर्ड की नाकामियों को गिनाया। धरना-उपवास स्थल पर जगदीश अत्री की अध्यक्षता में हुई सभा को रामकृष्ण गोयल, पार्षद अनीता शर्मा, पूर्व सभासद प्रदीप पंत, सरफराज गौड़, तिरपाल शर्मा, भूपेंद्र कुमार, सत्यनारायण शर्मा आदि ने संबोधित किया। धरना-उपवास पर बैठने वालों में मयंक गुप्ता, सुरेश ठाकुर, पन्ना लाल, पूरण चंद्र पांडेय, हरद्वारी लाल, विजय ग्रोवर, जयप्रकाश अग्रवाल, सूरजभान शर्मा, सतीश, विष्णु दत्त भारद्वाज, सुनील प्रजापति, सुमित भाटिया, तेजपाल सिंह, अनिल ठाकुर, राकेश नेगी, गजेंद्र जोशी, मनीष, कमल, आदेश श्रीवास्तव, चींटू रस्तोगी, मुकेश शर्मा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed