{"_id":"612532488ebc3e79b27e7ca6","slug":"employees-will-sit-on-hunger-strike-from-26-haridwar-news-drn388384065","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित कर्मियों ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित कर्मियों ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि 26 अगस्त से कर्मचारी क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और प्रवक्ता शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी आयुर्वेदिक ऋषिकुल कालेज के पास एकत्र हुए। वहां से स्कूटर और मोटरसाइकिलों से जुलूस की शक्ल में देवपुरा तिराहे स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। संघ पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 26 अगस्त से प्रदेश भर में कर्मचारी क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत ने कहा कि कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही है।
इस दौरान जिलामंत्री राकेश भंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, दीपक धवन, गुरुकुल के मंत्री आशुतोष गैरोला, दिनेश ठाकुर, नितिन, अजय कुमार, संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तेश्वर, दिनेश नौटियाल, मुकेश कुमार, नितिन, दिनेश ठाकुर, आशुतोष गैरोला, अजय कुमार, मूलचंद चौधरी, सुरेशचंद्र, शीशपाल, सचिन आदि मौजूद रहे।