Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   BJP State Working Committee meeting in haridwar CM dhami and bansuri swaraj participated

हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, प्रदेश प्रभारी राम माधव, बांसुरी स्वराज, महेंद्र भट्ट मौजूद

Sat, 21 Nov 2026 03:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 21 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

 भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
BJP State Working Committee meeting in haridwar CM dhami and bansuri swaraj participated
र: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रेमनगर आश्रम में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ निर्धारित समय से करीब दो घंटे बाद हुआ। शनिवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाला उद्घाटन सत्र दोपहर एक बजे शुरू हो सका। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने के कारण उनका इंतजार किया जा रहा है। उनके जल्द ही हरिद्वार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समय में बदलाव करना पड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के चलते कार्यक्रम के समय में बदलाव करना पड़ा। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हरिद्वार: आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट, गंभीर रूप से घायल हुए सीपी नौटियाल

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और सदस्य भाग ले रहे हैं। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए संगठनात्मक रणनीति और पार्टी की आगे की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed