{"_id":"5d6d5e5c8ebc3e93af0f3a42","slug":"dengue-sting-deepens-36-out-of-40-confirmed-haridwar-news-drn31837414","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक गहराया, 40 में से 36 में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक गहराया, 40 में से 36 में हुई पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में डेंगू का प्रकोप गहराता ही जा रहा है। एलाइजा रिपोर्ट में 40 में से 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सोमवार को 11 नए डेंगू के संदिग्ध मरीज सामने आए हैं।
सोमवार को जिला मलेरिया विभाग ने रैपिड जांच में डेंगू के मामले सामने आने पर मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच कराई। एलायजा में 40 मरीजों के सैंपल लगाए गए। इनमें से 36 सैंपलों में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीजों में इंदिरा बस्ती से 10, औद्योगिक क्षेत्र से 9, कनखल से 3, हरिद्वार से 3, सुभाषनगर से 3, ज्वालापुर से 2, बिल्केश्वर बस्ती, देवीपुर बहादराबाद, लोधामंडी, मायापुर, मेला अस्पताल, ऋषिकुल चौक से एक-एक मरीज शामिल थे। अभी तक रैपिड जांच के बाद जिन मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट लगाई जाती थी, उनमें से आधे मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि होती थी, लेकिन इस बार 40 में से 36 मरीजों में पुष्टि होने पर अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि मरीजों के मामले सामने आने पर जिला मलेरिया विभाग की टीम का इंदिरा बस्ती और औद्योगिक क्षेत्र में फोकस रहा। जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में प्रत्येक घर में टीम गई और बारीकी से निरीक्षण करते हुए लार्वा को नष्ट कराते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं सोमवार को फिर से नए डेंगू के संदिग्ध 11 मरीजों के मामले सामने आए। मंगलवार को टीम मरीजों के घरों के साथ आसपास के घरों में भी लार्वा को ढूंढने के साथ जागरूकता अभियान चलाएंगे।