फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   theif

हॉकर के मकान से डेढ़ लाख की चोरी

Fri, 15 May 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
समाचार पत्र के हॉकर के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। घटना की तहरीर मिलने के दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित हॉकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी राजेंद्र सिंह समाचार पत्र का हॉकर है। वह 10 मई को पौड़ी गढ़वाल स्थित अपनी रिश्तेदार के यहां परिजनों समेत शादी में गया हुआ था। उसके जाने के बाद चोरो ने मौका पाकर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब डेढ़ लाख की ज्वेलरी साफ कर दी। माल समेटने के बाद चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक 12 मई को शादी से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने चोरी की बाबत गंगनहर पुलिस को घटना की तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित दो दिन से कोतवाली गंगनहर के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed