फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   विजीलेंस ने रिश्वतखोर लेखपाल को दबेचा

विजीलेंस ने रिश्वतखोर लेखपाल को दबेचा

Thu, 22 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
विजीलेंस ने रिश्वतखोर लेखपाल को दबेचा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने भूखंड के दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांग रहे लेखपाल को ट्रेप कर लिया। विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल को लेकर देहरादून रवाना हो गई।
क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने देहरादून में 20 मार्च को विजिलेंस कार्यालय पहुंचकर आपबीती बताई थी। जानकारी दी थी कि उसने एक भूखंड अपनी पत्नी के नाम शिवालिक गंगा विहार (सलेमपुर महदूद) में जनवरी 2017 में खरीदा था। पिछले साल दिसंबर में उसने भूखंड की दाखिल खारिज के लिए नायब तहसीलदार के कार्यालय में दस्तावेज जमा कराए थे तब उसे क्षेत्र के लेखपाल पंकज चौधरी से संपर्क करने को कहा गया था। आरोप है कि लेखपाल ने उसे दाखिल खारिज के नाम पर पैसा देने की बात कही थी।
विज्ञापन

19 मार्च को लेखपाल ने दाखिल खारिज करने के लिए 11 हजार रुपये मांगें थे। काफी मान मनौव्वल के बाद लेखपाल दस हजार में राजी हो गया था। बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम के साथ पीड़ित तहसील में पटवारी कक्ष में पहुंचा। वहां मौजूद पटवारी ने जैसे ही दस हजार की रकम पीड़ित पक्ष से ली तभी विजिलेंस टीम ने उसे ट्रेप कर लिया। विजिलेंस ने पटवारी कक्ष को अंदर से बंद कर लिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुनैना राणा भी पहुंच गई। करीब एक घंटे तक चली विभागीय कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी लेखपाल पंकज चौधरी पुत्र चमनलाल निवासी ए-46 शारदानगर ज्वालापुर को अपने साथ ले गई। विजिलेंस के एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed