फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ग्रामीण पर हुए हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

ग्रामीण पर हुए हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पर हुए हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सहदेवपुर में गन्ना तौल केंद्र पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और बलवा करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपी पकड़ लिए हैं, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इधर, घायल ग्रामीण की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं झगडे़ के दौरान मौके पर पहुंचे घायल के पिता की तबीयत खराब होने से अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। बृहस्पतिवार को सहदेवपुर निवासी मंजीत सिंह (40) पर गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने गन्ना तौल केंद्र पर हुए विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बेटे पर हमले की सूचना पाकर पिता गुरुमुख सिंह (65) मौके पर पहुंचे थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ग्रामीण एवं परिजन पिता पुत्र को निजी अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस का दावा था कि बुजुर्ग की मौत शायद दिल का दौरा पड़ने से हुई है, उन पर कोई हमला नहीं हुआ था। इधर, घायल ग्रामीण की हालत में इलाज के बाद सुधार बना हुआ है। घटना के बाद से पुलिस ने गांव में डेरा डाल लिया था। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि घायल के भाई मलक सिंह की ओर से गांव के ही संतोक सिंह, बलविंद्र सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, दलवीर सिंह, बलजीत सिंह, भगवान सिंह एवं साहेब सिंह के खिलाफ मारपीट कर घायल करने और बलवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनमें से आरोपी संतोक, कुलदीप एवं बलविंद्र उर्फ बलदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक है। शव को परिजन को सौंप दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed