फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   किराना कारोबारी से हुई 3.50 लाख की लूट का खुलासा, चार धरे

किराना कारोबारी से हुई 3.50 लाख की लूट का खुलासा, चार धरे

Fri, 20 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
किराना कारोबारी से हुई 3.50 लाख की लूट का खुलासा, चार धरे

विज्ञापन
बहादराबाद।
किराना कारोबारी से हुई साढ़े तीन लाख की लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार लुटेरे दबोचे है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम बरामद कर ली गई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने वारदात का खुलासा करने पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने पत्रकारों को जानकारी दी कि कस्बे में किराना की दुकान चलाने वाले भोपाल सिंह निवासी कस्बा बहादराबाद से साढ़े तीन लाख की रकम तब लूट ली गई थी जब वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार रहे दो लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे थे। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पनचक्की मोड़ के पास सिंचाई विभाग के खंडरनुमा भवन के अंदर बैठे चार युवकों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

युवकों से थाने लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने किराना कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों के नाम शिव कुमार उर्फ छोटन पुत्र स्वर्गीय मेघराज, गोपी पुत्र राजू, विकास कुमार उर्फ चिन्टू पुत्र सोमप्रकाश निवासी कस्बा बहादराबाद और वंशी पुत्र सुंदर निवासी ग्राम खेड़की थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम बौंगला है। बताया कि आरोपी शिव कुमार उर्फ छोटन की हरिजन बस्ती में परचून की दुकान है, जो पीड़ित की दुकान पर आता जाता रहता था। उसी ने ही लूट की वारदात का ताना बाना बुना था। 28 मार्च को शिव कुमार, वंशी ने लूट की वारदात को अंजाम दिया जबकि बाकी दोनों रैकी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इसलिए सुरक्षित रखी थी रकम
बहादराबाद। आरोपियों ने लूट की कुछ रकम से मोबाइल फोन भी खरीद लिए थे। एक आरोपी शिव कुमार ने लूट की रकम अपनी शादी में खर्च करने की प्लानिंग की थी। दूसरे आरोपी वंशी ने ज्वालापुर में फोटोग्राफी की दुकान खोलने के लिए रकम रख ली थी। तीसरे आरोपी गोपी ने लूट की रकम को बहन की शादी में खर्च करने का मन बनाया था।

------------------------
ऐसे हुआ खुलासा
हरिद्वार। लूट की वारदात का खुलासा सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से हुआ। दरअसल पुलिस ने जब रिकार्डिंग खंगाली तब क्लू हाथ लग गए। फिर पूरी वारदात का परत दर परत खुलासा होता गया।
ये पुलिस टीम रही शामिल
घटना का खुलासा करने में एसओ मनोहर सिंह भंडारी, एसआई मान सिंह, एसआई संजय एसआई दीपक, कांस्टेबल संजय, रविंद्र, मनीष, अरविंद, दर्शन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed