फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Befall the corrupt government in the Assembly: Bhatt

विधानसभा में गिरेगी भ्रष्टाचारी सरकार : भट्ट

Tue, 10 May 2016 12:07 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 10 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भय, भ्रष्टाचार और माफियावाद को समर्पित रही हरीश रावत सरकार मंगलवार को भी विधानसभा में गिरेगी। यह सरकार पहले भी अल्पमत में थी और अभी भी इनके पास बहुमत नहीं। सोमवार को हरिद्वार आए अजय भट्ट ने यहां वीआईपी घाट पर अक्षय तृतीया पर सपरिवार गंगा स्नान किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा बसपा का समर्थन करेगी।

विज्ञापन

 अजय भट्ट सोमवार की दोपहर हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में हरीश रावत सरकार के नाम पर भय, भ्रष्टाचार और माफियावाद की सरकार चल रही थी। जो विधायक घुटन महसूस कर रहे थे और प्रदेश का हित चाहते थे उन्होंने सरकार का हिस्सा होते हुए भी अपने अंतर्मन की आवाज पर सरकार के खिलाफ रोल अदा किया। अब न्यायालय का जो भी फैसला आया है भाजपा उसका सम्मान करती है। नौ विधायकों को कम करके ही भाजपा अब सरकार के खिलाफ मतदान की रणनीति बना रही है। उन्होंने कहा कि कई विधायक हैं जिनका दम सरकार की मनमानी के कारण घुट रहा था ऐसे विधायक फ्लोर टेस्ट के दौरान सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जिला पंचायत में कांग्रेस को रोकने के लिए पार्टी बसपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed