फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Akhada Council reached Supreme Court in Vairagi Camp Temple Case

वैरागी कैंप मंदिर प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट पहुंची अखाडा परिषद--

Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Akhada Council reached Supreme Court in Vairagi Camp Temple Case
सरकारी जमीन पर बने मंदिरों को गिराने का आदेश राज्य सरकार और प्रशासन के गले की फांस बन गया है। इसी बीच बैरागी कैंप के चार मंदिरों को गिराने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अखाड़ा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने प्रशासन को सरकारी भूमि पर बने मंदिरों को ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। इनमें चार मंदिर बैरागी कैंप से भी जुड़े हैं। मंदिर गिराने का नोटिस मिलने के बाद संतों में नाराजगी है, जबकि दूसरे मंदिरों को भी प्रशासन विरोध के चलते छू नहीं सका। भाजपा विधायकों ने आंदोलन की अगुवाई कर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया था। प्रशासन ने विधायकों से बात कर पांच दिन की मोहलत दी थी, जो शनिवार को पूरी हो गई। प्रशासन बातचीत के जरिये विवाद सुलझाने के प्रयास में है। इस बीच बैरागी कैंप के चार मंदिरों को लेकर अखाड़ा परिषद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हालांकि अभी सुनवाई की तिथि मुकर्रर नहीं हुई है। परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने की पुष्टि की है। उधर, मंदिर प्रकरण में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed