फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   6.14 crores grabbed from the entrepreneur in the name of 50 percent partnership in the company

Haridwar News: कंपनी में 50 फीसदी साझेदारी के नाम पर उद्यमी से 6.14 करोड़ हड़पे

Thu, 20 Jun 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
6.14 crores grabbed from the entrepreneur in the name of 50 percent partnership in the company
हरिद्वार। एक उद्यमी से दिल्ली के दंपती ने अपनी कंपनी में 50 फीसदी साझेदारी के नाम पर 6.14 करोड़ की रकम हड़प ली। रुपये मांगने पर अपहरण कर हत्या करवाने की धमकी दी। सिडकुल पुलिस ने तहरीर के आधार पर फर्म के मालिक आरोपी पति-पत्नी सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र के लालटप्पर निवासी अतुल भाटी ने शिकायत दी है, जिसमें बताया कि सिडकुल में उसके भाई अनिल भाटी ने अमन मेटल कंपनी के नाम से एक फैक्टरी लगा रखी है, जबकि उसकी एक फैक्टरी अन्विता भाटी कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रायपुर छतीसगढ़ में है। सिडकुल की कंपनी की वह देखरेख करते हैं। नीरज झा निवासी दिल्ली ने उनका परिचय विकास नारंग और उसकी पत्नी गीता नारंग निवासीगण ग्रेटर कैलाश न्यू दिल्ली से कराई। दोनों सिडकुल स्थित अमन मेटल कंपनी में मई 2022 में आए। दोनों ने झांसा दिया कि उनकी फर्म सरस्वती प्रिंटर्स स्थित ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 नई दिल्ली पर बहुत कर्ज हो गया। उन्हें सहयोग की जरूरत है। छह करोड़ मई 2023 तक दे देंगे तो वह अपनी फर्म में 50 फीसदी की साझेदारी उनकी बना देंगे। मई 2022 से मई 2023 तक अलग-अलग खातों से कुल छह करोड़ 14 लाख 6 हजार 500 रुपये दंपती की फैक्टरी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने विश्वास में लेने के लिए अपनी फर्म में मार्केटिंग व बिजनेस हेड उन्हें बनाया। फिर वेतन तय कर दिया। पैसे मांगे तो विकास ने अकाउंटेंट रणधीर झा से एक सादे कागज पर हिसाब बनाया और हस्ताक्षर किए। पड़ताल में पता चला कि धोखे की नीयत से बदलकर हस्ताक्षर किए हैं। आरोप है कि 22 मई को विकास और उसके साथी अनिल बाली ने उद्यमी को रकम वापस मांगने पर अपहरण कराकर हत्या कराने की धमकी दी। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed