फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बस अड्डा बचाने को व्यापारियों के साथ तीर्थयात्रियों ने किए हस्ताक्षर

बस अड्डा बचाने को व्यापारियों के साथ तीर्थयात्रियों ने किए हस्ताक्षर

Wed, 14 Mar 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डा बचाने को व्यापारियों के साथ तीर्थयात्रियों ने किए हस्ताक्षर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल ने बस अड्डा शिफ्ट करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों यात्रियों ने भी हस्ताक्षर करते हुए बस अड्डां यथावत रखने की मांग उठाई।

बुधवार को महानगर व्यापार मंडल के बैनर तले ललतारौ पुल पर हस्ताक्षर अभियान में व्यापारियों के साथ तीर्थयात्रियों ने बस अड्डा शिफ्ट करने के विरोध में हस्ताक्षर किए। यात्रियों ने बस अड्डे को यथावत रखने की पैरवी करते हुए इसके फायदे गिनाए। कहा कि शहर में बस अड्डा होने से हरकी पैड़ी आने में आसानी होती है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि बस अड्डे को लेकर व्यापारियों का अभियान बस अड्डा यथावत रखने को लिखित ब्यान जनता के सामने आने तक जारी रहेगा। अशोक शर्मा एवं शहर अध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने कहा कि हरिद्वार की अस्मिता बचाने के लिए वह किसी भी तरह का अभियान चला सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक व्यापारी, जनमानस उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर प्रीत कमल शर्मा, जितेंद्र चौरसिया, आकाश भाटी, नाथीराम सैनी, अरुण प्रकाश राघव, दीपक पांडेय, सुनील तलवार, राजेश सुखीजा, पंकज माटा, कुमार राजपूत, तरुण व्यास, नरेश जोशी, हिमांशु बहुगुणा, पंकज सुखीजा, केतन सहगल, शंभूनाथ शर्मा, बिट्टू शास्त्री, जतिन सोढी, राहुल चौहान, कपिल, विनोद गिरि, राहुल अरोड़ा, रोहित नेगी, परमेश गोयल, कविराज शर्मा, दीपक मेहता, अनुराग ठाकुर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed