{"_id":"5aef38e24f1c1b350b8b885b","slug":"201525627106-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाटों पर की सफाई लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाटों पर की सफाई लोगों को किया जागरुक
Updated Sun, 06 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जनसेवा युवा समिति की ओर से चंडीघाट स्थित मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया। समिति ने गरीब बच्चों पाठ्य सामग्री और फल- बिस्किट आदि भी वितरित किए।
अभियान में मिस उत्तराखंड मानसी रावत, समाजसेवी डा. विशाल गर्ग, डांस शो डीआईडी की कोरियोग्राफर कविता सिंह तथा निवर्तमान पार्षद कन्हैया खेवडिय़ा ने भी भाग लिया। समिति के अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मलिन बस्तियों व कालोनियों में स्वच्छता के साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि मलिन बस्तियों व झुग्गी झोपड़ियों में जीवन यापन कर रहे निर्धन परिवारों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ें, इसके लिए भी नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। गंगा स्वच्छता को लेकर टीम के सदस्य साप्ताहिक रूप से अभियान चला रहे हैं। मिस उत्तराखंड मानसी रावत व कोरियोग्राफर कविता सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाजसेवा में भी सहयोग करना चाहिए। मलिन बस्तियों के लोगों के जीवन में सुधार के लिए सरकारों को भी प्रयास करने चाहिए। कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का अवसर सबको मिलना चाहिए। समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि गंगा निर्मलता व अविरलता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर यश ललवानी, यशवर्द्ध्रन, निखिल गौतम, करन सिंह, प्रदीप सिंह, महेंद्र रावत, सचिन जॉन, सोनी सिंह, प्रियांशी सिंह, विक्की राजपूत, सत्यम चैहान, सुरज भारती, पीयूष शर्मा, सूरज भारद्वाज, संजय चैधरी, राहुल कश्यप आदि शामिल रहे।
गंगा स्वच्छता के प्रति जनचेतना फैलाई
हरिद्वार। स्वच्छ गंगा अभियान टीम ने दिव्यांग घाट पर सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्य अविनाश शास्त्री ने कहा कि गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले यात्री शहर और गंगा घाटों की सुंदर छवि मन में लेकर जाएं, इसके लिए स्वच्छता जरूरी है। इस दौरान अनिमेष कुमार, हिमांशु प्रधान, अंकित अग्रवाल, उत्कर्ष कौशिक, शिवम गुप्ता, आयुष कौशिक, दीपक भंडारी, तेजस कौशिक, कुणाल, लखन शर्मा, हेमंत राजपूत, समक्ष आदि शामिल रहे।