फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: After the video went viral and 15 people arrested for betting in police raid

Haridwar News: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारा छापा, सट्टेबाजी में 15 लोग गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 10:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 10:09 PM IST
सार

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक दुकान पर खुलेआम सट्टा लगवाया जा रहा है। बाकायदा ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा था।

विज्ञापन
Haridwar News: After the video went viral and 15 people arrested for betting in police raid
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्वालापुर क्षेत्र में दुकान पर खुलेआम अवैध शराब की ब्रिकी और सट्टे की खाईबाड़ी करने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार रात छापा मारा। दुकान पर सट्टा लगवाने वाले मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपियों के कब्जे से 37,610 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का चालान कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक दुकान पर खुलेआम सट्टा लगवाया जा रहा है। बाकायदा ऑनलाइन भुगतान लिया जा रहा था। आला अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो ज्वालापुर पुलिस हरकत में आई। सोमवार की रात पुलिस ने कड़च्छ मोहल्ले में ज्वालादास आश्रम के समीप छापा मारा। जहां सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 15 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को मौके से करीब 36 हजार की नकदी और सट्टापर्ची बरामद हुई। मौके से शराब नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र उर्फ पिंका निवासी कैथवाड़ा ज्वालापुर, मोहसिन निवासी मंडी का कुआं कैथवाड़ा, नकुल निवासी मोहल्ला कड़च्छ, सागर निवासी मोहल्ला धीरवाली ज्वालापुर, सुधीर सिंह निवासी बहादरपुर जट्ट पथरी, अरुण निवासी लेबर कालोनी रानीपुर, स्वर्ण मसी निवासी विष्णुलोक कालोनी, संजय कुमार निवासी कड़च्छ, अंकुल निवासी निकट आंबेडकर मूर्ति मोहल्ला कड़च्छ, संजय निवासी राम नगर ज्वालापुर, विनोद कश्यप निवासी ग्राम बंगाली कालोनी निकट शास्त्री नगर, दीपक कुमार निवासी कैथवाड़ा, विजेंद्र निवासी कोटरावान ज्वालापुर, हिमांशु निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा, राजन निवासी मोहल्ला कड़च्छ को गिरफ्तार किया गया है। जबकि फरार आरोपी जगपाल निवासी कैथवाड़ा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के बाद निकाला था जुलूस
ज्वालापुर पुलिस ने बड़े स्तर पर सट्टे की खाईबाड़ी का धंधा करने वाले धर्मेंद्र उर्फ पिंका के ठिकाने पर कई महीने पहले छापा मारा था। पुलिस आरोपी को पकड़कर जुलूस निकालते हुए कोतवाली लेकर उसे पहुंची थी। लेकिन छूटते ही फिर से उसने खुलेआम धंधा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed