{"_id":"6609fb4906a58533be0af564","slug":"10-prisoners-were-released-on-sunday-on-the-orders-of-the-haridwar-news-c-5-1-drn1030-382047-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: 70 साल की उम्र पार कर चुके 10 कैदियों को मिली रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: 70 साल की उम्र पार कर चुके 10 कैदियों को मिली रिहाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I हत्या सहित गंभीर मामलों में मिली थी आजीवन कारावास की सजा
I
I
I
I शासन के आदेश के बाद रोशनाबाद जेल से रिहा किए गए हैं कैदीI
जिला कारागार रोशनाबाद में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 10 कैदियों को शासन की रिपोर्ट सौंपने के बाद राज्यपाल के आदेश पर रविवार को रिहा कर दिया गया। तीन सगे भाइयों सहित 10 कैदियों को हत्या, हत्या का प्रयास, गैर इरादतन हत्या के मामलों में अलग-अलग अदालतों ने सजा सुनाई थी। सालों बाद गुनाहों की सजा काटकर बाहर आने पर परिजनों में खुशी की लहर छा गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मुताबिक प्रदेशभर की जेलों में 70 साल और इससे अधिक उम्र के सजा काट रहे कैदियों की रिहाई को लेकर आचरण संबंधी रिपोर्ट राज्यपाल की ओर से शासन से मांगी गई थी। रिपोर्ट सौंपने के बाद रोशनाबाद जेल में सजा काट रहे 10 कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए। रविवार सुबह सभी को हरिद्वार जेल से रिहा कर दिया गया। प्रेम सैनी ने हत्या के मामले में 12 साल 28 दिन की सजा काटी। योगेंद्र उर्फ गेंदर ने हत्या, आर्म्स एक्ट के मामले में 16 साल पांच महीने 16 दिन, नियाज ने 12 साल एक दिन की सजा काटी।
गोविंद सिंह गैर इरादतन हत्या में 11 साल चार महीने 20 दिन जेल में रहे। कबीर ने हत्या के मामले में 11 साल छह महीने 22 दिन, नईम ने हत्या के प्रकरण में 11 साल पांच महीने 25 दिन, नूरहसन ने हत्या के प्रयास, बलवे के मामले में 10 साल 10 महीने 19 दिन, लाला, छोटन, वेदपाल ने हत्या, मारपीट मामले में 12 साल आठ महीने की सजा काटी। सभी को अब रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
Iशासन की ओर से 70 साल व इससे ऊपर की आयु के कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद जेल में बंद 10 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। सभी हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में सजा काट रहे थे।
I
I- मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, हरिद्वारI