{"_id":"56f16a9b4f1c1bf965f14d24","slug":"government-develop-eco-tourism-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन बढ़ाने के लिए सरकार लेगी इको टूरिज्म का सहारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन बढ़ाने के लिए सरकार लेगी इको टूरिज्म का सहारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
इको टूरिज्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार इको टूरिज्म जोन विकसित करेगी। पर्यटन विभाग ने इसकी डीपीआर तैयार कर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजी थी, जिसे केंद्र ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
अभी बजट का आवंटन नहीं हुआ है। पर्यटन विभाग की योजना इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित करना भी है।
केंद्र से बजट का इंतजार
पर्यटन सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक चकराता, झड़ीपानी, चंबा, मदननेगी, गंगोली, खनिज नगर, बेरीनाग (लंबकेश्वर्र) काकोरी - गंगोलीहाट, बागेश्वर में इको टूरिज्म जोन को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में पार्किंग और अन्य जन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। केंद्र से बजट मिलते ही इन योजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन