फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Flyover at Doon only dream

दून में फ्लाईओवर महज सपना

Fri, 19 Jul 2013 07:21 PM IST
देहरादून/प्रेम प्रताप सिंह
देहरादून/प्रेम प्रताप सिंह Updated Fri, 19 Jul 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
 Flyover at Doon only dream

राजधानी में फ्लाईओवर महज सपना बनकर रह गया है। शिलान्यास के लगभग चार माह बाद भी जमीन पर काम नहीं शुरू हो पाया है।

विज्ञापन


चार में से तीन का अभी तक तो डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी फाइन नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग से लेकर प्रदेश सरकार तक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है।

मार्च शुरू में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन फ्लाईओवर और एक आरओबी का शुभारंभ किया था। तब मंच से कहा गया था कि अगले एक माह बाद फ्लाईओवर का कार्य शुरू हो जाएगा। चार माह बीत चुका है। अभी तक चार में किसी भी फ्लाईओवर का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बल्लीवाला, जोगीवाला और भंडारी बाग के लिए महज डीपीआर ही तैयार हो पाया है। इसको लेकर आगे कितने समय बाद कार्य शुरू हो पाएगा। यह बताने की स्थिति में कोई नहीं है। कारण यह है कि इसे बनाने का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी रुचि नहीं ले रहे। जबकि, प्राइवेट कंपनी से काम कराने का निर्णय तेजी से कार्य कराने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए दिया गया था। तेजी से काम तो शुरू नहीं हुआ।

गुणवत्ता भविष्य में नजर आएगा। उधर आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर बनाने का टेंडर किया जा चुका है। कभी भी यहां कार्य शुरू किया जा सकता है। यह फ्लाईओवर लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा बनाया जा रहा है।

भंडारी बाग का बदल दिया डिजाइन
भंडारी बाग में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने का प्रस्ताव किया गया था। ईपीआई कंपनी ने इस प्रस्ताव को बदलकर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) कर दिया है।

तर्क दिया जा रहा है कि आरओबी बनाने की स्थिति में अधिक भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ेगी। साथ ही मकान और अन्य संस्थान इसकी जद में आएंगे, जबकि आरयूबी बनाने की स्थिति में अधिक परिसंपत्तियां प्रभावित नहीं होंगी।

क्या कहतें हैं अधिकारीः
'आईएसबीटी के पास फ्लाईओवर का कार्य शुरू करने के लिए मशीनें मंगाई जा चुकी है। अगले तीन से चार दिन के भीतर कभी भी कार्य शुरू किया जा सकता है। कागजी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। अब केवल जमीन पर कार्य शुरू किया जाना है।'

हरिओम शर्मा, अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग

'बल्लीवाला, जोगीवाला और भंडारीबाग आरयूबी बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी द्वारा डीपीआर जमा किया जा चुका है। इसे चेक किया जा रहा है। डीपीआर फाइनल होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।'
ललित मोहन, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed