{"_id":"571a2e7e4f1c1bd4518b51f5","slug":"fake-police-case-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली इंस्पेक्टर को नकली मान थाने ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली इंस्पेक्टर को नकली मान थाने ले गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीयू के जवानों ने बल्लूपुर चौक पर गुजरात की कार को शक के आधार पर रोका तो सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। डर कर एक युवक कार से उतरकर भाग निकला, जबकि पुलिस ने दूसरे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कार में पुलिस की टोपी मिलने से युवक के नकली पुलिस इंस्पेक्टर होने का शक और गहरा गया। पूछताछ के बाद यह साफ हुआ कि जिस पर वह नकली होने का शक कर रहे थे, वह हकीकत में परिवहन विभाग मे इंस्पेक्टर है और उसे वर्दी जारी होती है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेंद्र गुंज्याल को बल्लूपुर चौक पर बड़े-छोटे नंबर लिखा होने पर गुजरात नंबर की एक कार पर शक हुआ। एसपी के निर्देश पर सीपीयू की टीम ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। काली वर्दी में आए जवानों ने उनकी रिकार्डिंग शुरू कर दी। कार सवार समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है।
विज्ञापन
युवक खुद को इंस्पेक्टर बताया रहा लेकिन पुलिस नहीं मानी
सीपीयू के जवानों को देखकर डर से पीछे बैठा एक युवक कार से उतरकर भाग निकला। जबकि कार चला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक खुद को परिवहन विभाग में इंस्पेक्टर बताता रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
सीपीयू कार समेत इंस्पेक्टर को कैंट थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। तब तक कार से भागा दूसरा युवक भी वहां आ गया था। कई घंटे की पूछताछ के बाद यह साफ हुआ कि वह असली इंस्पेक्टर ही है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सम्मान के साथ छोड़ दिया।