{"_id":"56ea28a34f1c1b4d6b8b4dca","slug":"emi-on-led-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई रुपये डाउन पेमेंट खरीद सकते हैं एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई रुपये डाउन पेमेंट खरीद सकते हैं एलईडी बल्ब
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल और कम बिजली खर्च करने वाले ग्राहक कम कीमत वाले एलईडी बल्ब अब किस्तों में भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
एलईडी बल्ब वितरण योजना के तहत विभाग ने यह स्कीम शुरू की है। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन ने सभी कर्मचारियों से योजना का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया है। बुधवार को ऊर्जा भवन में संगठन की मुख्यालय इकाई की बैठक हुई।
अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष (मुख्यालय) दीपक बेनीवाल ने कहा कि यूपीसीएल की एलईडी बल्ब वितरण योजना में लोगों को कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि बीपीएल और सौ यूनिट प्रतिमाह से कम खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को किस्तों में भी बल्ब खरीदने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सात वाट का एलईडी बल्ब बीपीएल ग्राहकों को साढ़े 27 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें ग्राहकों को ढाई रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। इसके बाद अगले पांच माह तक पांच-पांच रुपये की किस्त देनी होगी।
विज्ञापन
वहीं 100 यूनिट से कम खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बल्ब साढ़े 82 रुपये का मिलेगा। इसमें साढ़े सात रुपये डाउन पेमेंट और अगले पांच माह तक 15-15 रुपये की किस्त देनी होगी। बल्ब की किस्त बिजली के बिल के साथ जुड़कर आएगी।
बैठक में उपाध्यक्ष (मुख्यालय) सरोज उपाध्यक्ष, सतीष सिंघल, कृष्ण सेमवाल, दिगंबर सागर, नरेश पाल, बलवंत सिंह, मंजू, बृजमोहन, गौतम कुमार, दीपक बेनीवाल समेत अन्य मौजूद रहे।