फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   driver beaten by public in rudrapur

ट्रक की चपेट में आई टीचर, भीड़ ने ड्राइवर को पिलर से बांधकर किया अधमरा

Thu, 17 Mar 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
driver beaten by public in rudrapur
ड्राइवर को पिलर से बांधकर पीटा - फोटो : concept photo

उत्तराखंड में नैनीताल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार निजी स्कूल की शिक्षिका को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ के साथ ही चालक को पिलर से बांधकर पीटा।

विज्ञापन


इस दौरान पौने घंटे तक नैनीताल हाईवे जाम रहने के साथ ही अफरातफरी का माहौल रहा। नो एंट्री में ट्रक घुसने से उत्तेजित भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने किसी तरह समझाकर यातायात सुचारु कराया। एएसपी ने बताया कि ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


पुराना इलाहाबाद बैंक गली में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका श्रेया (22) पुत्री सतीश धींगड़ा सफेद रंग की स्कूटी यूके06जेड 6959 से नैनीताल हाईवे स्थित सत्संग भवन से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अंगद देव कांपलेक्स की ओर मुड़ी तो पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूपी25डीटी 7259 ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने टायरों के नीचे फंसी श्रेया को निकालकर नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक से चालक याकूब निवासी ग्राम गिरधरपुर बरेली को उतारा और डिवाइडर के पिलर पर बांधकर खूब पीटा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को पिटाई करने से रोका तो वे उल्टा पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।

दरोगा यशवंत पाल के साथ भीड़ ने ‌की धक्कामुक्की

driver beaten by public in rudrapur
हादसे के बाद उमड़ी भीड़ - फोटो : file photo



चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा और ट्रैफिक के दरोगा यशवंत पाल के साथ भीड़ ने खूब धक्कामुक्की की। नो एंट्री में ट्रक घुसने से खफा लोगों ने एक और ट्रक यूपी 21एएन3486 के चालक से भी हाथापाई की। स्थिति बिगड़ने पर थाने और आसपास के चौकियों से भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई।

एएसपी पंकज भट्ट और सीओ राकेश भट्ट के समक्ष भी लोगों ने नाराजगी जताई। भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने भीड़ को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। इधर श्रेया के भाई आशीष ने बताया कि ट्रक उसकी बहन को करीब 30 मीटर घसीटकर ले गया था। कोलंबस स्कूल में शिक्षिका श्रेया का प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है।

एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि खाली ट्रक हल्द्वानी से रुद्रपुर आ रहा था। नो एंट्री में घुसे ट्रक को सिडकुल चौक पर नहीं रोकने पर ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल कमलेश तिलारा को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस नहीं बचाती तो मार डालती भीड़

driver beaten by public in rudrapur
पु‌लिस - फोटो : Demo Pic

नैनीताल हाइवे पर हुए हादसे के बाद लोग बेहद आक्रोशित थे। उन्होंने चालक को बांधकर पीटना शुरु किया तो मारने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। पुलिसकर्मियों ने चालक याकूब को पीट रही भीड़ से बमुश्किल उसे छुड़ाया। अगर पुलिसकर्मी समय नहीं पहुंचते तो भीड़ याकूब को मार डालती।

भीड़ को उकसा रहे युवक को फटकार, चालान
नैनीताल रोड पर हुए हादसे के बाद भीड़ सड़क जाम करने को उतारू थी। पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद भीड़ में शामिल कुछ युवा जाम लगाने की बार-बार कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एएसपी पंकज भट्ट वहां पहुंचे तो भीड़ में शामिल एक युवक लोगों को उकसाने के साथ ट्रक में तोड़फोड़ की बात करने लगा।

जिस पर तमतमाए एएसपी ने युवक को फटकारा और उसे कोतवाली भिजवा दिया। भीड़ के साथ होने पर गरज रहा युवक पुलिस के हिरासत में आने के बाद गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। भीड़ में मौजूद और लोग भी युवक को छोड़ने की मांग करने लगे। एएसपी भट्ट ने बताया कि नीरज निवासी फुलसुंगा का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed